Blogउत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजन

Parineeti Chopra: दुल्हन बनीं परिणीति… ब्राइडल लुक में ढाया कहर, फिल्मी सितारों से लेकर फैंस तक करने लगे तरीफ

Parineeti Chopra: दुल्हन बनीं परिणीति... ब्राइडल लुक में ढाया कहर, फिल्मी सितारों से लेकर फैंस तक करने लगे तरीफ

ब्राइडल लुक में परिणीति चोपड़ा को देख सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। परिणीति राघव चड्डा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वेडिंग की खबरों के बीच परिणीति दुल्हन के लिबास में नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Parineeti Chopra
Parineeti Chopra

लाल रंग के जोड़े में आईं नजर

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने एक मैगजीन के लिए ब्राइडल फोटोशूट कराया है। इसके बाद परिणीति की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने लाल रंग का भारी लहंगा पहना है। अपने ब्राइडल लुक को परिणीति ने ग्रीन एमराल्ड चोकर और लॉन्ग नेकलेस से पूरा किया। बिग रिंग और एक हाथ में कड़े के साथ परिणीति ने कम से कम ज्वेलरी पहनी।

ब्राइडल लुक के साथ परिणीति ने दो और फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह रेड कलर की ड्रेसेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “ब्राइड।”

Parineeti Chopra
Parineeti Chopra

फैंस ने की तारीफ

परिणीति को ब्राइडल लुक में देख उनके चाहने वाले बेहद खुश हुए। सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा, ‘सोहनी कुड़ी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘वाह, बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ एक ने कहा, ‘शादी के लिए आउटफिट ट्राई कर रही हैं।’ वहीं, बाकी फैंस भी उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं।

25 सितंबर को करेंगे शादी

25 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा दोस्त, बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे और राजनीति जगत की नामी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। यह बात भी सामने आई है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में सात फेरे ले सकते हैं क्योंकि कुछ समय पहले दोनों ने उदयपुर के पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के साथ मुलाकात की थी और सारी अच्छी जगहों और होटलों की जानकारी भी ली थी। इसके बाद से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि परी अपने बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह शाही अंदाज में शादी करेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि राजस्थान में शादी के बाद दोनों का रिसेप्शन गुड़गांव में होगा।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button