उत्तराखंड

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रो. सतपाल सिंह बने सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के कुलपति

देहरादूनः : कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का कुलपति बनाया गया है।1989 में डीएसबी कैंपस से जंतु विज्ञान में एमएससी करने के बाद डीएसबी से ही पीएचडी की।

जंतु विज्ञान विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय के विभाध्यक्ष और बायोसाइंस विभाग के संकायाध्यक्ष रहे हैं। प्रो. सतपाल कई देशों की यात्रा कर चुके है और पूर्व में आईक्यूएसी निदेशक, परीक्षा नियंत्रक और रुसा के कोर्डिनेटर रह चुके हैं।

प्रो सतपाल के कुलपति बनने पर कुमाऊं यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ ने उन्हें बधाई दी है।कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी ,डॉक्टर विजय कुमार ,प्रो नीलू लोधियाल , डॉ दीपक कुमार ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ दीपाक्षी जोशी ,डॉ पैनी जोशी ,डॉअनिल बिष्ट , डॉ उमंग सैनी डॉ सीमा चौहान ,डॉ दीपिका पंत , डॉ. रितेश साह ,डॉक्टर युगल जोशी ,डॉ. नागेंद्र शर्मा, हरीश राणा, मोहित रौतेला, पंकज बिष्ट आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button