देहरादून

Protest: समायोजन की मांग को लेकर कोरोना वारियर्स ने किया विधानसभा कूच, पुलिस से नोकझोंक

देहरादून: कोरोना जैसे मुश्किल समय पर जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगों के सेवा की, वे आज समायोजन की मांग को लेकर दर- दर भटक रहे हैं। बदले में उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।

बुधवार को समायोजन की मांग को लेकर कोविड कर्मचारियों ने विधानसभा कूच किया। कूच में शामिल होने के लिए करीब 150 कोविड कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून पहुंचे थे। सभी कर्मचारी दोपहर करीब 12 बजे से बन्नू स्कूल से विधानसभा की और बढ़े।

समायोजन की मांग को लेकर कर्मचारी तक़रीबन दोपहर एक बजे प्रगति विहार बेरियर के पास पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
पुलिस के रोकने पर कोविड कर्मचारी वहीं प्रगति विहार पर रोड पर बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया की बार-बार स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस पर कर्मचारियों क़ो विवश होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों क़ो समझने की कोशिश की, पर वे लिखित में आश्वासन देने की बात पर अड़े रहे। दोपहर 4:30 बजे पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से उठा दिया। भारी विरोध के बीच कर्मचारियों को बसों मे भर कर धरना स्थल एकता विहार पर छोड़ दिया गया।

कूच के दौरान उत्तराखंड समस्त कोविड 19 कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष शर्मीला चौहान, मिथलेश बलूनी, धनवीर, राम निवास, संतोष राणा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कर्मचारी मौजूद रहे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button