मनोरंजन

Ragneeti: उदयपुर के ताज लेक पैलेस में एक दूजे के हुए राघव और परिणीति, देखिए शादी की खास फ़ोटो

मुंबई: बालीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा रविवार को परिणय सूत्र में बंध गए। इससे पहले ‘ताज लेक पैलेस’ से राघव की बारात 18 बोट्स के माध्यम से ‘द लीला पैलेस’ पहुंची।

फ़ोटो साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम

 

राजस्थान सेहरा बांधकर दूल्हा राघव विंटेज कार से पहुंचे तथा साढ़े तीन बजे परिणीति को जयमाला पहनाई। दूल्हा- दुल्हन क्रीम रंग की ड्रेस पहने हुए थे। शादी की थीम पर्ल व्हाइट होने से ज्यादातर मेहमान इसी रंग की पोशाकों में नजर आये।

फोटो साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम

क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा, परिणीति की खास सहेली एवं पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उसकी बहन अनम मिर्जा, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, करण जौहर, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आदि शामिल हुए।

फ़ोटो: साभार परिणीती चोपड़ा इंस्टाग्राम

गानों की धुन पर थिरके भगवंत मान

शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार दोपहर ही उदयपुर पहुंच गए। थे। शनिवार रात संगीत नाइट में पंजाब के फैमस सिंगर नवराज हंस ने प्रस्तुती दी। इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें गाने की धुन पर भगवंत मान थिरकते नजर आ रहे हैं।

फ़ोटो साभार परिणीती चोपड़ा इंस्टाग्राम

राघव-परिणीति की शादी के चलते पूरे उदयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। होटल से एक निश्चित दूरी पर ही लोगों को रोका जा रहा था। इस दौरान किसी को फोटो खींचने की अनुमति नहीं थी।

 

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button