उत्तराखंडराजनीति

राजनाथ बोले, कांग्रेस देश से डायनासोर की तरह विलुप्त, दुनिया के दूसरे देशों से रिश्ते बेहतर हुए है

गौचर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आप लोग एक सांसद ही नहीं चुन रहे हैं, बाकी तो आप लोग खुद ही समझदार हैं। कांग्रेस डायनासोर की तरह देश से विलुप्त होने जा रही है। कांग्रेस में पहाड़ चढ़ने का साहस नहीं बचा। आप लोग गढ़वाल सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी को वोट देकर विजय बनाएं। पहले अल्मोड़ा सीट के लोहाघाट के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने सीमांत क्षेत्र गांव को अंतिम गांव कहा। मोदी सरकार ने सीमांत के गांव को देश का पहला गांव बताकर उनका विकास पहली प्राथमिकता बताया।

कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर प्रश्न उठाती है। कांग्रेस ने ओआरओपी के लिए 50 वर्षों तक इंतजार कराया। मोदी के 10 साल के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। दुनिया के दूसरे देशों के साथ भारत के रिश्ते बेहतर हुए हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा, अल्मोड़ा से सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा आदि मौजूद रहे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button