उत्तराखंड

गंगा सप्तमी पर गंगोत्री धाम में पसरा सन्नाटा, प्रशासन के विरुद्ध तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदर्शन

उत्तरकाशी: गंगा सप्तमी पर गंगोत्री में सन्नाटे जैसी स्थिति होने पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों का सब्र का बांध भी टूट गया है। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की है।

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है। धाम में सन्नाटे जैसी स्थिति है। यातायात का सुचारू संचालन नहीं किया जा रहा है। 20 से 25 घंटे तक जाम में फंसने के बाद तीर्थ यात्री आधे रास्ते से ही लौट रहा है। प्रशासन की इस बदहाल व्यवस्था के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा का सही संदेश नहीं जा रहा है।

वही होटल व्यवसाय भी यात्रा की बदहाल व्यवस्था के कारण खासे परेशान हैं। तीर्थ पुरोहितों ने कहा है कि जिन स्थानों पर पुलिस प्रशासन तीर्थ यात्रियों को रोक रहा है , उन स्थानों पर खाने-पानी और शौचालय जैसी सुविधा भी नहीं है। होटल व्यवसाययों को कहना है कि उनकी होटल खाली पड़े हैं और तीर्थ यात्रियों को जगह-जगह जाम के बीच अपने वाहनों में रात बितानी पड़ रही है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button