उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा संगठन ने अनुकृति गुसाईं को दी अहम जिम्मेदारी, प्रदेश प्रवक्ता बनाया, मजबूती से रखेंगी भाजपा का पक्ष

देहरादून: भाजपा संगठन ने दी अनुकृति गुसाईं रावत को अहम जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। अब अनुकृति जनता के सामने भाजपा का पक्ष मजबूती से रखेंगी।

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम का विस्तार किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार की ओर से मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। नई सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आठ नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, अनुकृति गुसाईं, रविंद्र जुगरान, राजेश शुक्ला, सुरेश तिवारी, शादाब शम्स, विश्वजीत नेगी, सत्यवीर चौहान और मनोज जखमोला को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेश में पार्टी की मीडिया और संचार व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया है। नए प्रदेश प्रवक्ता पार्टी की नीतियों, सरकार के कार्यों और संगठन के पक्ष को विभिन्न मंचों पर प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button