Blog

जिस घड़ी का था इंतजार, वो घड़ी आ गई। इसरो ने किया ऐलान, कब चंद्रमा पर लेंडिंग करेगा चंद्रयान-3

नई दिल्ली। Chandrayaan-3 Landing Live Update: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चांद की सतह पर 23 अगस्त को लगभग शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंड करेगा। यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से अब केवल तीन दिन की दूरी पर है। इसरो (ISRO) ने रविवार को यह आधिकारिक घोषणा की।

इसरो चंद्रमा (Moon) पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए प्रयास कर रहा है, जिससे भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

कब चांद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3?
इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को शाम छह बजकर चार मिनट के लगभग चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। शुभकामनाओं और सकारात्मकता के लिए धन्यवाद! आइए एक साथ यात्रा का अनुभव जारी रखें।”

चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग कैसे देखें?
चंद्रयान-3 की लाइव गतिविधियां इसरो की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को शाम पांच बजकर 27 मिनट से उपलब्ध होंगी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button