देहरादून

धरनास्थल में अधिकारी नहीं सांप पहुंचा, समायोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठें हैं कोविड कर्मचारी

देहरादूनः समायोजन की मांग कर रहे कोविड कर्मचारियों का आमरण अनशन लगातार जारी है। अब तक आमरण अनशन में बैठे 13 कर्मचारियों को स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल मे भर्ती कराया जा चुका है। पिछले चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कोविड कर्मचारी हरीश कुमार के स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।

इस बीच सोमवार क़ो धरना स्थल पर कर्मचारियों के बिस्तर के नीचे सांप आ गया। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। बड़ी मुश्किल से सांप को वहां से भगाया गया। कर्मचारियों ने कहां की बारिश की वजह से आये दिन सांप देखने क़ो मिल रहे हैं। जिस कारण यहां खतरा बना हुआ है।

कोविड कर्मचारियों ने बीते छह सितम्बर क़ो विधानसभा कूच किया था। इस दौरान पुलिस ने एक कोविड कर्मचारी का फ़ोन छीन लिया था। जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने नेहरू कॉलोनी थाना और पुलिस महानिदेशालय में में की थी, लेकिन छह दिन बाद भी उन्हें फोन नहीं मिला।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button