उत्तराखंड

UPSC Main Result 2023: यूपीएससी ने जारी किया सिविल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से चेक करें परिणाम

पटना: UPSC Mains Result 2023 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 15 से 24 सितंबर तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था।

आयोग की वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर सफल अभ्यर्थियों का क्रमांक अपलोड कर दिया गया है। इसमें सफल अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह क व ख) में चयन के लिए आयोजित साक्षात्कार में शामिल होंगे।

इंटरव्यू कब होगा? (UPSC Interview Date)

आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि साक्षात्कार की तिथियां जल्द वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी। 28 अभ्यर्थियों का परिणाम न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण रोका गया है।

विस्तृत आवेदन प्रपत्र (डीएएफ-दो) सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन जमा करना है। इसके लिए वेबसाइट पर लिंक नौ से 15 दिसंबर की शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध होगी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button