देहरादून

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया नारी शक्ति का सम्मान, महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

देहरादून: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अति विशिष्ट अतिथि हर्षल फाउंडेशन की अध्यक्ष रमा गोयल, डिस्ट्रिक्ट चेयर रोटरी डॉ. जागृति नवानी, दून डिफेंस एकेडमी की अकादमिक डायरेक्टर दिव्या असवाल गुप्ता, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा और यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि झरना कमठान ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। यह सशक्त होती महिला शक्ति का प्रतीक है।

रमा गोयल ने कहा कि पत्रकारों का जीवन बेहद जटिल और संघर्षपूर्ण है। मुश्किल परिस्थितियों में कार्य करते हुए पत्रकार समाज और लोगों की बेहतरीन के लिए खुद को झोंक देते हैं।

डॉ. जागृति नवानी ने कहा कि एक महिला मां, बेटी, पत्नी जैसी कई जिम्मेदार भूमिकाएं निभाती है। वह घर और काम के बीच सामंजस्य बैठाकर आगे बढ़ रही है, इसलिए महिलाओं का अभिनंदन होना चाहिए।

दिव्या असवाल गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं रक्षा समेत तमाम मोर्चों पर नेतृत्व कर रही हैं। वह सिर्फ बॉर्डर की सुरक्षा नहीं कर रही बल्कि लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी और जिला अध्यक्ष अनिल चंदोला ने किया। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी, संगठन मंत्री तिलकराज व विनोद पुंडीर, जिला महामंत्री योगेश रतूड़ी, दरबान सिंह गडिया, मीना नेगी, मंगेश कुमार, दीपक बर्थवाल, किशोर रावत समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

प्रेस क्लब को जनरेटर सेट देने की घोषणा

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयर रोटरी डॉ. जागृति नवानी ने प्रेस क्लब को जनरेटर सेट भेंट करने की घोषणा की। यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल चन्दोला के अनुरोध पर उन्होंने कहा कि वह क्लब को जनरेटर सेट उपलब्ध कराएंगी, ताकि बिजली कटौती के समय कार्यक्रमों का निर्बाध संचालन हो सके।

कार्यक्रम में इन्हें दिया गया नारी शक्ति सम्मान

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रकृति पर्यावरण संस्थान की अध्यक्ष बीना चौधरी, स्वास्थ्य के लिए दून अस्पताल ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. शशि उप्रेती, आजीविका के लिए शक्ति उदय की संस्थापिका सोनम छेत्री, खेल के लिए बॉक्सिंग कोच दुर्गा थापा, उद्यमिता के लिए वूमन एंटरप्रेन्योर सविता पुंडीर और शिक्षा के लिए राजहंस पब्लिक स्कूल मियावाला की रीता पुंडीर मनवाल को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया।

इन महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान

मीना नेगी, उषा रावत, विजय लक्ष्मी भट्ट, अलका त्यागी, रेनू सकलानी, दीपा भट्टराई, रश्मि खत्री, सरिता नेगी, निर्मला बोहरा, शिवानी आजाद, पंखुड़ी सिंह, गीता मिश्रा, वान्या दीक्षित, नलिनी गुसाईं, पूर्णिमा बिष्ट, भारती सकलानी, ज्योत्सना, माधुरी दानू, प्रगति राणा और प्रगति अमोली शामिल रही।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button