उत्तराखंडराजनीति

Uttarakhand Politics: लोस चुनाव से पहले भाजपा के हो सकते हैं ये पूर्व मंत्री, जल्द होगा फैसला

देहरादूनः आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड जन एकता पार्टी की भूमिका को लेकर यहां पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव सहित अन्य कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं ने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पर छोड़ दी है। कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बाद उम्मीद है कि पूर्व मंत्री जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में उत्तराखंड जन एकता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से चुनाव में अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। पार्टी के विलय पर चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को भाजपा में शामिल होने की सलाह दी। हालांकि उन्होंने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी केंद्रीय अध्यक्ष पर ही छोड़ दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री धनै जो भी निर्णय लेंगे, पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका व अन्य मुद्दों को लेकर बैठक हुई।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राय-शुमारी की गई, जिसमें उन्होंने भाजपा में शामिल होने की सलाह दी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा, जो भी होगा जल्द सामने आ जाएगा।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button