उत्तराखंड

Uttrakhand: रोडवेज बस चालकों और निजी ट्रांसपोर्टलों की हड़ताल, यात्री सड़कों पर फंसे

देहरादून: रोडवेज बस चालक और निजी ट्रांसपोर्टर तीन दिनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से एमवी एक्ट के नियमों में बदलाव को लेकर प्रदेश के निजी ट्रांसपोर्टर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। आज से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से ज्यादातर निजी बस, टैक्सी, मैक्सी, ट्रेवलर, विक्रम आदि हड़ताल पर हैं।

ट्रांसपोर्टर केंद्र सरकार के विरुद्ध जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदेशभर में रोडवेज बस चालकों ने भी चक्काजाम कर दिया है। सभी चालकों ने बस संचालन करने से इनकार किया है। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी राज्य की रोडवेज बस भी नहीं आ रही। जो बसें कल बाहर गई थी, वही वापस लौट रही हैं।

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने आइएसबीटी पहुंचकर बस चालकों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले उन यात्रियों की परेशानी को समझना होगा जो सुबह चार बजे से बसों का इंतजार कर रहे हैं। वार्ता के बाद उन्होंने ऋषिकेश की बस को रवाना करवाया। कहा कि पहले ऋषिकेश की बसों को भेजने का प्रयास किया जाएगा इसके बाद हरिद्वार, सहारनपुर, रुड़की की बस रवाना होंगी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button