उत्तराखंड

महिला पर हमले के बाद भड़के ग्रामीण, गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग पर नेशनल हाईवे जाम

श्रीनगर गढ़वाल- उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में महिला पर हुए गुलदार के हमले के बाद सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को खंडाह के समीप बाधित कर दिया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर वन विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार क्षेत्र में गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार की दहशत से क्षेत्र की 13 ग्राम सभाएं प्रभावित हैं।

सोमवार सुबह साढ़े दस बजे से ग्रामीणों ने हाईवे बाधित कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण मौके पर जिलाधिकारी पौड़ी, डीएफओ व अन्य सक्षम अधिकारियों के आने और मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही हाईवे खोलने की बात कह रहे हैं।

ग्राम प्रधान औणी हेमंती ने बताया कि गुलदार को आदमखोर घोषित किया जाए, क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द क्षेत्रवासियों को गुलदार के दहशत से निजात दिलाई जाए। ग्राम प्रधान चोवत शंकर नौटियाल ने मांग की कि राजाजी व कार्बेट नेशनल पार्क में तैनात प्रशिक्षित वन कर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया जाए तथा गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारा जाए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि मांगें पूरी न होने तक मार्ग बाधित रहेगा।

इधर, हाईवे से गुजर रही दो एंबुलेंस को ग्रामीणों द्वारा रास्ता दिया गया, जबकि अन्य वाहनों की आवाजाही बंद रही। मौके पर तहसीलदार श्रीनगर और पुलिस प्रशासन मौजूद है। ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button