स्पोर्ट्स

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा

टनकपुर: विद्या भारती की ओर से आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग की ऊंची कूद में अमित सिंह मेहरा ने पहला स्थान हासिल किया। अर्पित सिंह ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम और अंजलि डिक्टिया ने शॉट पुट में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 में शॉट पुट में चेतन सिंह रावत प्रथम और भाला फेंक में सिवान सिंह सामंत का दबदबा रहा। 1500 मीटर दौड़ में अमित सिंह बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

अंडर-19 प्रतियोगिता में भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंकज जोशी ने 1500 मीटर में द्वितीय स्थान अर्जुन सिंह बिष्ट ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक में लोकेश सिंह बोरा, प्रेम सिंह और हर्षित पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुमकुम धामी ने ऊंची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button