उत्तराखंड

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, चारधाम समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी

देहरादून: एक बार भी उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। चार धाम समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी को दौर जारी है। औली, हेमकुंड साहिब भी बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।

वहीं, उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में वर्षा हो रही है। जबकि गंगोत्री यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में गत शुक्रवार से बर्फबारी जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से लेकर गंगोत्री के बीच अवरुद्ध है। इसके अलावा जनपद के चार से अधिक संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, इन जिलों के साथ देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों से जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते चक्र के चलते मार्च में भी मौसम बदलने लगा है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है जिसकी वजह से बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। 4 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button