उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास

देहरादून: हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान भारी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ सचिवालय की ओर बढ़ रही थी। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर सचिवालय के पास तक पहुंच गए।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचिवालय से पहले ही रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button