उत्तराखंडअल्मोड़ाउत्तरकाशीउधम सिंह नगरचमोलीचम्पावतटिहरीदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ीबागेश्वरराजनीतिरुद्रप्रयागहरिद्वार

अग्निवीरों की भर्ती, विधानसभा सत्र और बाल वीरता पुरस्कार… धामी कैबिनेट ने लिए पांच अहम निर्णय

देहरादून:  कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अग्निवीरों के लिए समूह की सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों की भर्ती नियमावली को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही आगामी विधानसभा सत्र की तिथि और स्थान निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।

कैबिनेट ने स्वजल में सृजित पदों की निरंतरता को वर्ष 2027 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया। वहीं, संस्कृति विभाग में निदेशक के स्थान पर महानिदेशक का पद सृजित किया जाएगा।

इसके अलावा ऋषिकुल प्राच्य शोध संस्थान को सोसाइटी मोड पर संचालित करने को लेकर निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने इस वर्ष से देवभूमि के बहादुर बच्चों को मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार देने का भी निर्णय लिया।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button