देहरादून
मोती बाजार के रेवती काम्प्लेक्स में लगी आग, ड्रेस और फर्नीचर का सामान जला

देहरादून: मोती बाजार स्थित रेवती काम्प्लेक्स में आग लगने से ड्रेस और फर्नीचर का सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

जानकारी के अनुसार, आग रेवती काम्प्लेक्स में स्थित बाला जी ड्रेस इम्पोरियम में लगी। देखते ही देखते आग पहली मंजिल पर स्थित फर्नीचर की दुकान तक पहुंच गई, जिससे वहां भी कुछ सामान जल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जा सकेगा।



