
ऋषिकेश: मौसम के अलर्ट को देखते हुए गंगा में अगले आदेश तक राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। शनिवार को दोपहर तक गंगा में राफ्टिंग चलती रही। इसके बाद मौसम के अलर्ट को देखते हुए राफ्टिंग कंपनियों को गंगा में राफ्ट न उतारने के आदेश दिए गए।
इस सीजन में राफ्टिंग शुरू करने के लिए 23 सितंबर को पूजा-अर्चना की गई थी। इसके अगले दिन 24 सितंबर से गंगा में राफ्टिंग शुरू हुई थी। शुक्रवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। शनिवार को ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा होती रही।
जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी एसएस राणा ने बताया कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए अगले आदेश तक गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगाई गई है।



