उत्तराखंडउधम सिंह नगर

ऊधमसिंह नगर के खटीमा में जंगल से लौट रही महिला को बाघ ने बनाया शिकार, 500 मीटर दूर मिला शव

खटीमा(ऊधम सिंह नगर): सुरई रेंज के जंगल से सटे गांव निवासी सुभावती को बाघ ने मार डाला। शौच के बाद जंगल से लौटने के दौरान बाघ सुभावती को घसीटकर जंगल की ओर ले गया। वनकर्मियों ने तीन राउंड फायर कर घर से 500 मीटर दूरी पर महिला का शव बरामद किया। सुरई रेंज के जंगल में 20 माह के भीतर ही बाघ के हमलों में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग घायल हो चुके है। इधर, दिसंबर में नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में बाघिन ने तीन महिलाओं को मार डाला था।

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नवदिया गांव निवासी 49 वर्षीय सुभावती सुरई रेंज के जंगल से शौच कर लौट रही थी। घर से करीब 50 मीटर दूरी पर बाघ पीछे से हमला कर सुभावती को घसीटकर जंगल की ओर ले गया। पति विरजा प्रसाद ने चीख सुनने पर पत्नी को तलाशा तो मौके पर शाल पड़ा मिला। थोड़ी देर में ग्रामीणों ने भी सुभावती की तलाश शुरू की। विरजा प्रसाद ने बताया कि कुछ आगे जाने पर तारबाड़ पर बाल व खून भी गिरा दिखा तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। वन कर्मियों ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जंगल में तीन राउंड फायर कर महिला का शव बरामद किया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विरजा ने बताया कि उसका परिवार झोपड़ी में रहता है। पत्नी सुभावती के साथ वह फार्मों में खेतों की रखवाली करते थे। वन विभाग का मानना है कि सुरई रेंज में भोजन की तलाश में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के जंगल से भी बाघ आ रहे हैं, जिस कारण मानव व वन्यजीवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि घटना के बाद से आबादी से सटे जंगल के क्षेत्र में 10-15 वन कर्मियों की गश्त शुरू करा दी गई है। गुरुवार को मौके पर ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button