उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले दो दिन मैदानी जिलों में शीत दिवस की चेतावनी, मैदानों में कोहरे के प्रकोप

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिल रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बरकरार है। सर्द हवाओं के चलते दिनभर कंपकंपी छूट रही है। बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण तापमान ने गोता लगाया और कई स्थानों पर तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट के चलते ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जनपदों के मैदानी हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को सुबह सात बजे से देहरादून, डोईवाला, प्रेमनगर, सेलाकुई, विकासनगर आदि मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा जो करीब नौ बजे छंटा। दिन के समय दून के कई क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 12.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 13.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 व न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी हिस्सों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। अधिकतम पारे में भारी गिरावट के चलते चार जनपदों के मैदानी हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। देहरादून में ठंड का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button