उत्तराखंडअल्मोड़ाउत्तरकाशीउधम सिंह नगरक्राइमचमोलीचम्पावतटिहरीनैनीतालपिथौरागढ़पौड़ीबागेश्वररुद्रप्रयागहरिद्वार

एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने वाला आरोपित भोपाल से दबोचा

देहरादून: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में एसआइटी ने गिरोह के एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव (37) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के लिए कमीशन के तौर पर रकम लेता था।

13 सितंबर को थाना रायपुर और क्लेमेनटाउन में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने और उनका इस्तेमाल एमबीबीएस दाखिले में करने के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही रूपेश पंडित और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। रूपेश पंडित की निशानदेही पर उसके मेरठ स्थित घर से फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने के एवज में लिए गए आठ लाख रुपये भी बरामद किए गए थे।

जांच में सामने आया कि धीरज कुमार श्रीवास्तव का भोपाल में एमबीबीएस प्रवेश से संबंधित कार्यालय संचालित करने वाला नेटवर्क था। पूछताछ में उसके माध्यम से विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस, बीटेक, बीसीए, बीबीए और बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में कमीशन पर प्रवेश दिलाने की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार धीरज श्रीवास्तव रूपेश पंडित के संपर्क में भी था।

एसआइटी ने आरोपित धीरज श्रीवास्तव के कब्जे से 5.58 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि तीन अभ्यर्थियों के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाए गए थे।
एसआइटी अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और कूटरचित दस्तावेजों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button