उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी, बांसुरी स्वराज पर भी भरोसा

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन को लेकर बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी के इस निर्णय को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपकर चुनावी रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

भाजपा की ओर से उत्तराखंड में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button