उत्तराखंडराजनीति

अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस में कितनी कांग्रेस चल रही है, हरीश, गणेश या कोई और

हाईकमान को हरीश रावत के पत्र लिखने पर भाजपा ने साधा निशाना, चुनावी साल में विकास के मुद्दों से भटकने का लगाया आरोप

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और वरिष्ठ नेता हरीश रावत के हाईकमान को पत्र लिखने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कहा कि कांग्रेस में इस तरह की खींचतान कोई नई बात नहीं है। उन्होंने हरीश रावत के हाईकमान को पत्र लिखने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह पार्टी के भीतर संवादहीनता को दर्शाता है।

अनुकृति गुसाईं ने कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। ऐसे में उनका अपनी ही पार्टी के हाईकमान को पत्र लिखना यह संकेत देता है कि कांग्रेस के नेताओं के बीच संवाद की कमी है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में कांग्रेस को विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए, लेकिन पार्टी के नेता आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बताना पड़ेगा कि उत्तराखंड में आखिर कितनी कांग्रेस चल रही हैं। हरीश कांग्रेस, गणेश गोदियाल कांग्रेस या फिर कोई और कांग्रेस। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने अंदर की समस्याओं को सुलझाना चाहिए, तभी वह जनता के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से अपनी बात रख सकेगी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button