उत्तराखंडपौड़ीराजनीति

कांग्रेस को पौड़ी गढ़वाल सीट पर एक बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

देहरादून: पौड़ी में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। गढ़वाल संसदीय सीट से ये कांग्रेस टिकट के बड़े उम्मीदवार थे। उन्हें इस सीट से कांग्रेस का एक बड़ा उम्मीदवार मांगा जा रहा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्ष 2019 में गढ़वाल संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

मनीष पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मनीष के इस कदम को पार्टी के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button