उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया ग्राम्य विकास विभाग के स्टाल का निरीक्षण, रीप देहरादून ने महिला उद्यमियों को सशक्त किया

देहरादूनः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर देहरादून के बन्नू मैदान में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित समारोह में रीप देहरादून ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इसमें हीलांस स्टाल में ग्रामीण महिला उद्यमियों ने जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रीप की प्रतिभाशाली महिलाओं की ओर से बनाए कास्मेटिक्स बाक्स भेंट किए गए। इन बाक्स में महिलाओं द्वारा बनाए गए लिपबाम, खुबानी तेल, भीमल शैंपू थे।

इस आयोजन में कुम्हार स्टाल और कालसी ब्लाक की महिला उद्यमियों द्वारा बनाई गई पारंपरिक कुर्तियां भी शामिल थीं, जिसका मुख्यमंत्री ने स्वयं उद्घाटन किया। मेहमानों ने पहाड़ी टोपी का भी आनंद लिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने मिट्टी के बर्तन जैसे उद्योग की भी सराहना की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, रीप के परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, प्रबंधक कैलाश भट्ट व एनआरएलएम के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button