Blogउत्तराखंडदेश-विदेश

Chandrayaan-3: लैंडिंग होने तक जारी रहेगी यहां विशेष पूजा-अर्चना, मिशन की सफलता के लिए देखें ये अद्भुत उत्साह

Chandrayaan-3: लैंडिंग होने तक जारी रहेगी यहां विशेष पूजा-अर्चना, मिशन की सफलता के लिए देखें ये अद्भुत उत्साह

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है। हर कोई इस गौरव क्षण की कामना कर रहा है। ऐसे में एक वीडियो वायरल होने लगा है, जिसमें चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना शुरू की गई है।

यह पूजा चंद्रयान-3 के लैंडिंग होने तक जारी रहेगी। मिशन की सफलता के लिए यहां अद्भुत उत्साह दिखाई दे रहा है। देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा शुरू, लैंडिंग होने तक रहेगी जारी

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा में मंगलवार से चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पूजा शुरू हो गई है। यह विशेष पूजा 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगी।

माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। हाथ में चंद्रयान-3 के चित्र के साथ आचार्य ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान जय माता दी, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button