उत्तराखंडदेहरादून

पशुपालकों और मत्स्य पालकों से सीएम धामी का संवाद, आय बढ़ाने पर सरकार का जोर

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार पशुपालन और मत्स्य पालन को स्वरोजगार से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है और विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ किसानों व पशुपालकों तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में दुग्ध और मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। सरकार की कोशिश है कि गांवों में आर्थिक गतिविधियों को मजबूत कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल सके।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button