राजनीति

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने “Shakti Super SHE” के तहत 77 वां स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून : Shakti Super She कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश स्तर, जिलास्तर और विधानसभा स्तर पर महिलाओं और बेटियों ने ध्वजारोहण किया।
धर्मपुर विधानसभा सीट, डोईवाला विधानसभा सीट, बहादराबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने तिरंगा यात्रा निकालकर महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा का संदेश दिया। कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा कि आज भी समाज की संकीर्ण सोच से स्वतंत्रता नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि “Shakti Super SHE” कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश , जिला और विधानसभा स्तर पर Shakti क्लब वा इंदिरा मेम्बरशिप के जरिये महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी। इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे, उसमें उनकी मदद कर सशक्त कर सकें।

वर्तमान में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, चाहे वह मणिपुर की घटना हो या उत्तराखंड में अंकित हत्याकांड, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने “Super Shakti SHE” कार्यक्रम की शुरुआत की है। ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें।

यूथ कांग्रेस का Super Shakti She अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को सशक्त करने का प्रण हैं
कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में महिला शक्ति व शिवि चौहान राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सचिव व उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रभारी, विजय चौहान, नवीन रमोला, ललित बदरी, वसीम, फारूक , कविता हरजोत आदित्य बिष्ट विकास ने की अंकित व अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button