उत्तराखंड

Maa Vaishno Devi: मकर संक्रांति पर खुलेगी मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा

कटड़ा : वर्षभर प्राचीन गुफा से दर्शन करने का इंतजार आज खत्म होगा। शनिवार को मकर संक्रांति पर मां वैष्णो देवी की स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के द्वार दिव्य आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएं।

सर्वप्रथम मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी तथा अन्य प्रकांड पंडित व श्राइन बोर्ड के अधिकारी प्राचीन गुफा से प्रवेश कर मां के दर्शन करेंगे। दिनभर श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा में प्रवेश का सौभाग्य मिलता है यह श्रद्धालुओं की भीड़ पर निर्भर करेगा। प्राचीन गुफा के द्वार खोलते समय अगर भीड़ बढ़ी तो श्राइन बोर्ड प्रशासन दर्शन की अनुमति नहीं देगा।

वहीं श्राइन बोर्ड प्रशासन ने पवित्र मकर संक्रांति पर प्राचीन गुफा के द्वार खोलने की तैयारी कर ली है। बता दें कि मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा से होकर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन पाना अलौकिक होने के साथ ही विशेष महत्व है। पारंपरिक तौर पर हर वर्ष पवित्र मकर संक्रांति पर विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत प्राचीन गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं।

पवित्र गुफा के द्वारा तभी खोले जाते हैं जब यात्रा का आंकड़ा प्रतिदिन 10000 की संख्या से नीचे हो और सालभर में यह केवल फरवरी में संभव होता है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button