उधम सिंह नगरक्राइम

Khatima: बड़े भाई से मिलकर लौट रहे व्यक्ति की अंधेरे में गड्ढे में गिरी बाइक, मौत

खटीमा: उत्तराखंड में खटीमा के छिनकी गांव में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस सितारगंज लौट रहे एक बाइक सवार व्यक्ति की रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंधेरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। सितारगंज निवासी इकपाल सिंह (52) पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह और उनके परिवार से मिलने के लिए आए हुए थे। शाम को वह बाइक से वापस सितारगंज लौट रहे थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।

श्रीपुर बिचवा के पास रविवार सुबह के समय कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। तभी उनको सड़क के नीचे मोबाइल के बजने की आवाज आई।सड़क के नीचे झांककर देखा तो शव पड़ा मिला और जेब में रखा मोबाइल बज रहा था। जिनकी शिनाख्त इकपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button