उत्तराखंडBlogअल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंड कॉर्नरउधम सिंह नगरचमोलीचम्पावतटिहरीदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ीबागेश्वररुद्रप्रयागसामाजिकहरिद्वार

तीन दिन का वीकेंड, उमड़ेगा पर्यटकों का सैलाब; जाम से निपटने को पुलिस ने जारी किया मेगा ट्रैफिक प्लान

देहरादून: शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन का वीकेंड होने के चलते देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विस्तृत रूट और डायवर्जन प्लान जारी किया है। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी ड्यूटी और डायवर्जन प्वाइंटों पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

पुलिस के अनुसार, यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग प्लान लागू किए जाएंगे। विशेष रूप से मसूरी और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मसूरी जाने का रूट

दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे (डाटकाली) से प्लान-ए के तहत डाटकाली आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, आइएसबीटी, शिमला बाईपास सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लीवाला फ्लाईओवर, बल्लूपुर, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, जोहड़ी तिराहा, पुरकुल गांव तिराहा, कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

प्लान-बी के तहत शिमला बाईपास सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, कैंट चौक, सर्किट हाउस तिराहा, बीजापुर गांव और किमाड़ी होते हुए हाथीपांव से मसूरी जाने की व्यवस्था रहेगी।

एक्सप्रेसवे (डाटकाली) से चकराता जाने वाले वाहनों को डाटकाली, आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, जीएमएस रोड, सेंट ज्यूड चौक, नया गांव सिंघनीवाला, न्यू देहरादून-पांवटा फ्लाईओवर और लांघा रोड होते हुए चकराता भेजा जाएगा।

वहीं प्रेमनगर, बल्लूपुर चौक, कौलागढ़, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, किमाड़ी, लंबीधार, हाथीपांव और जीरो बैंड होते हुए भी मसूरी पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।

मसूरी से वापसी का रूट

मसूरी से हिमाचल की ओर जाने वाले वाहनों को कुठालगेट, पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर डायवर्जन, जोहड़ी गांव कट, सीएसडी तिराहा, कैंट तिराहा और बल्लूपुर होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए कुठालगेट, पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर डायवर्जन, दिलाराम, यूके लिप्टस, ईसी रोड, फव्वारा चौक, रिस्पना पुल, आइएसबीटी और आशारोड़ी का रूट निर्धारित किया गया है।

मसूरी से ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठालगेट, पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर, किरसाली चौक, कालागांव, मालदेवता, थानो रोड और भानियावाला तिराहा होते हुए ऋषिकेश भेजा जाएगा।

ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वालों के लिए भी रूट तय

ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए एयरपोर्ट तिराहा, एसडीआरएफ तिराहा, थानो रोड, महाराणा प्रताप तिराहा, पुलिया नंबर छह, लाडपुर तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आइटी पार्क, किरसाली चौक, साईं मंदिर तिराहा डायवर्जन और कुठालगेट होते हुए मसूरी का रूट निर्धारित किया गया है।

डोईवाला से आने वाले वाहनों को मोहकमपुर फ्लाईओवर, कैलाश अस्पताल से यू-टर्न, जोगीवाला, पुलिया नंबर छह, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आइटी पार्क, किरसाली चौक, साईं मंदिर तिराहा और कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजा जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर डोईवाला-मियावाला-नत्थूवाला-पुलिया नंबर छह-लाडपुर-सहस्त्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क-किरसाली चौक वाला वैकल्पिक रूट इस्तेमाल किया जाएगा।

हरबर्टपुर-विकासनगर से आने वाले वाहनों के लिए आरा मशीन, बाड़वाला, जुड्डो, यमुना पुल, कैप्टी फॉल होते हुए मसूरी जाने का रूट रहेगा।

शहर में भी दबाव बढ़ने पर डायवर्जन

देहरादून शहर में भी पर्यटन स्थलों और माल के आसपास यातायात दबाव बढ़ने पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। पेसिफिक माल पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को इंद्रबाबा मार्ग, कैनाल रोड और ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

सेंट्रियो माल पर दबाव बढ़ने पर एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले वाहनों को सीएसडी तिराहा और बिंदाल होते हुए भेजा जाएगा। सहस्त्रधारा में दबाव बढ़ने पर सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जाएगा। वहीं गुच्चूपानी में यातायात दबाव होने पर गुच्चूपानी तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जाएगा।

मसूरी में पार्किंग के लिए तीन प्लान

मसूरी में पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने तीन प्लान तैयार किए हैं। प्लान-ए के तहत मसूरी आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

मसूरी क्षेत्र में उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान-बी लागू किया जाएगा। इसके तहत पर्यटकों के वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और वहां से पर्यटकों को लोकल टैक्सी के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

किंग क्रेग पार्किंग फुल होने पर प्लान-सी लागू होगा। इसके तहत गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड होते हुए वाहनों को जीरो प्वाइंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा और मार्ग पर निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क कराए जाएंगे।

ऋषिकेश में भी प्लान ए और बी तैयार

वीकेंड को देखते हुए ऋषिकेश में भी यातायात पुलिस ने व्यापक यातायात प्लान तैयार किया है। यातायात दबाव के अनुसार प्लान-ए और प्लान-बी लागू किए जाएंगे।

प्लान-ए के तहत हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से ऋषिकेश आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को सप्तऋषि, रायवाला, नेपाली फार्म, श्यामपुर चौकी, नटराज चौक, ढालवाला चौकी, भद्रकाली बाईपास रोड, तपोवन तिराहा, तपोवन चौकी, ब्रह्मपुरी और शिवपुरी होते हुए गंतव्य तक भेजा जाएगा।

देहरादून से ऋषिकेश आने वाले वाहनों के लिए देहरादून, नटराज चौक, ढालवाला चौकी, भद्रकाली बाईपास रोड, तपोवन तिराहा, तपोवन चौकी, ब्रह्मपुरी और शिवपुरी का रूट रहेगा।

यातायात का दबाव अधिक होने पर प्लान-बी लागू किया जाएगा। इसके तहत सप्तऋषि, रायवाला, नेपाली फार्म, लालतप्पड़, भानियावाला, रानीपोखरी, नटराज चौक, ढालवाला चौकी, भद्रकाली बाईपास रोड, तपोवन तिराहा, तपोवन चौकी, ब्रह्मपुरी और शिवपुरी होते हुए वाहनों को भेजा जाएगा।

 

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button