
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल, कचहरी परिसर देहरादून में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका।
राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे।



