उत्तराखंडदेहरादून

डीएवी कॉलेज में वोट अपील पर बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेस-एनएसयूआइ कार्यकर्ता, कांग्रेस नेता हिरासत में

देहरादून:डीएवी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही छात्राओं के बूथ के बाहर वोट अपील को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, पार्षद रोबिन त्यागी समेत एनएसयूआइ कार्यकर्ता छात्राओं के बूथ के बाहर खड़े होकर वोट की अपील कर रहे थे। सूचना मिलने पर सीओ डालनवाला नितिन लोहानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने के लिए कहा।

पुलिस के समझाने के बावजूद कार्यकर्ता वहां से हटने के बजाय पुलिस से उलझ गए। देखते ही देखते कांग्रेस-एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

घटना के बाद कालेज परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निर्धारित दायरे से बाहर रहने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान बूथ के आसपास प्रचार या वोट अपील को लेकर पुलिस की सख्ती जारी रही।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button