उत्तराखंडक्राइम

Uttarakhand: गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले रुड़की के दंपती के गोली लगे शव, परिवार में मचा कोहराम

रुड़की: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में एक दंपती के गोली लगे शव मिले हैं। लेकिन दोनों को गोली कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, विनोद 38) निवासी लिब्बरहेडी और उसकी पत्नी दीपक(35) गाजियाबाद में करीब 18 से 20 साल से रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे और फ्लैट बनाकर बेचते थे। उनके दो बच्चे हैं।

परिजनों ने बताया कि सीसीटीवी में देखा गया है कि बीटी रात करीब साढ़े दस बजे वह दोनों अपने गाजियाबाद के मकान से कार से निकले थे। इसके बाद पत्नी दीपक का शव गाड़ी के अंदर मिला, जबकि विनोद का शव गाड़ी से लगभग 50 मीटर दूर पड़ा मिला।

सूत्रों के अनुसार पति पत्नी में कुछ मनमुटाव चल रहा था। दोनों की मौत की खबर जब परिवार को मिली तो कोहराम मच गया।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button