मनोरंजन

Chandrayaan 3 and Bollywood: जब दारा सिंह ने की थी चांद की चढ़ाई, शाहरुख पहुंचे थे अंतरिक्ष और अक्षय ने लीड किया था मिशन मंगल

नई दिल्ली:  Chandrayaan-3 and Bollywood: वह घड़ी बहुत नजदीक है, जिसका भारतीयों को बेसब्री से इंतजार है। हमारा देश इतिहास रचने से बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का लैंडर विक्रम बुधवार 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए हर भारतीय बेताब है। न सिर्फ आम जनता में बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में भी चंद्रयान-3 को देखने का उत्साह बरकरार है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो भारत का चंद्रयान-3 शाम 6.04 बजे एक नया इतिहास रचेगा। बहरहाल, उससे पहले हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें फिल्म स्टार्स को चांद पर जाते दिखाया गया है।

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म
1967 में बॉलीवुड में चांद पर जिंदगी को दिखाती पहली फिल्म बनी थी, जिसका नाम था ‘चांद पर चढ़ाई।’ फिल्म में दारा सिंह लीड रोल में थे और चांद की धरती पर उतरे थे। यह हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म बताई जाती है। इसके बाद चांद और अंतरिक्ष की थीम पर कई और फिल्में बनीं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले एक नजर डालेंगे चंद पर लाइफ के बारे में बात करती इस फिल्म के बारे में।

ko

ऐसी थी ‘चांद पर चढ़ाई’ की कहानी
फिल्म की कहानी इसके नाम की तरह ही दिलचस्प है। दारा सिंह यानी अंतरिक्ष यात्री कैप्टन आनंद और उसका सहयोगी भानू, चांद पर जाता है। चांद की धरती पर कदम रखते ही इन्हें दूसरे ग्रहों से आए मॉन्सटर्स से लड़ना पड़ता है।

ब्लैक एंड व्हाइट है फिल्म
ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ‘चांद पर चढ़ाई’ में रॉकेट लॉन्चिंग के दृश्य भी दिखाए गए थे। अपने समय से आगे की कहानी को दिखाती इस फिल्म में हेलन,अनवर हुसैन, पद्मा खन्ना, भगवान दादा और सी रत्ना का अभिनय भी देखने को मिला था। फिल्म का म्यूजिक ऊषा खन्ना ने तैयार किया था। इसमें ज्यादातर गानों को ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। यह फिल्म पूरी तरह से चांद पर जिंदगी को दिखाती है। इसमें दारा सिंह के चंद्रयान के अंदर कुछ मजेदार फाइट सीन भी हैं।

शाह रुख खान ने की थी अंतरिक्ष की सैर
रील लाइफ में अंतरिक्ष की सैर से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) भी अछूते नहीं हैं। 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई फिल्म जीरो के क्लाइमैक्स सीन में शाह रुख खान अंतरिक्ष की सैर करते नजर आते हैं। कहा जाता है कि फिल्म का यह सीन नासा (NASA) में शूट हुआ था। इससे पहले उन्होंने ‘स्वदेस’ के कुछ हिस्सों की शूटिंग नासा में की थी।

मिशन मंगल
यह फिल्म भारत के पहले मंगल अभियान ‘मार्स ऑर्बिटर’ पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), विद्या बालन (Vidya Balan) और तापसी पन्नू जैसे कलाकार थे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button