19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा
सोमवार को प्रदेशभर में रहेगा अवकाश, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं महानवमी की शुभकामनाएं

देहरादून: उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र का पर्व मातृशक्ति के सम्मान, सामर्थ्य, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृशक्ति को पूजनीय स्थान प्राप्त है। यह पर्व समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं देश की समृद्ध विरासत की पहचान हैं। त्योहार समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



