नैनीतालक्राइम

Accident: दीपावली पर हल्द्वानी में बड़ा हादसा, कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जले

हल्द्वानी: दीपावली की रात तीन लोगों के लिए काल बन गई। दीपावली पर हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड हुआ है। नवाबी रोड पर कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था। देर रात तक पुलिस-प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद थे।

नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 10-12 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार को अधिकांश दीपावली मनाने के लिए घर गए थे। जबकि रामनगर के मालधनचौड़ निवासी तीन लोग यहीं सो रहे थे। रात 11: 30 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई।

आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं और सूचना टेंट हाउस स्वामी व दमकल को दी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए। इधर, दमकल की पांच गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर 2:45 बजे काबू पाया।

घटना के बाद टीम अंदर पहुंची और तीन कर्मचारियों के जले शव बरामद किए। पूरा टेंट हाउस आग की भेट चढ़ चुका है। देर रात तक सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी और सीएफओ गौरव भी मौके पर डटे रहे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button