नैनीतालक्राइम

Accident: नैनीताल के ओखलकांडा के छीड़ाखान में वाहन खाई में गिरा, 9 लाेगों की मौत

भीमताल: नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लक के गांव छीड़ाकान में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार थे। इसमें से 9 लोगों ने दम तोड़ दिया है। पिकअप वाहन 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। ग्रामीण की मदद से घायलों व शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों का उपचार ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे पिकअप ओखलकांडा के पतलोट से हल्द्वानी के लिए चला था। इसमें चालक सहित 11 लोग सवार थे। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद छीड़ाकान में पिकअप 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया। मौके पर ही छह लोगाें की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सभी घायलों व मृतकों को सड़क तक पहुंचाया।

दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। बाकी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में उपचार चल रहा है। मृतक ओखलकांडा क्षेत्र के ही डालकन्या व अधौड़ा गांव के हैं। इसमें पत्नी-पत्नी, बेटा भी शामिल हैं।

राहत-बचाव कार्य में देरी से आक्रोश

पुलिस-प्रशासन की टीम के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि घटना के होने के दो घंटे तक मदद नहीं मिल सकी। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई।

मृतकों की संख्या

  • धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू निवासी डालकन्या
  • तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र निवासी डालकन्या
  • रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद निवासी डालकन्या
  • योगेश (नौ) पुत्र तुलसी प्रसाद निवासी डालकन्या
  • देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त निवासी डालकन्या
  • नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू निवासी डालकन्या
  • तनुज पुत्र (7) तुलसी प्रसाद निवासी डालकन्या
  • शिवराज सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह निवासी अधौड़ा
  • नरेंन्द्र सिंह (21) पुत्र कुंवर सिंह अधौडआ

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button