बागेश्वर

Bageshwar By Election Result: भाजपा प्रत्याशी पार्वती भारी मतों से जीती, कांग्रेस को एक बार फिर निराशा, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

बागेश्वर: बागेश्वर उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी ने 2405 मतों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस के बसंत कुमार दूसरे स्थान में रहे हैं। उन्हें 30842 वोट मिले। अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर पांच सितंबर को 56.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। सीधे मुकाबले में रहे भाजपा की पार्वती दास और कांग्रेस के बसंत कुमार के भाग्य का फैसला दोपहर तक हो जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यह भाजपा की रीति-नीति की जीत, बागेश्वर की जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई, स्व चंदन राम दास को श्रद्धांजलि है यह जीत। प्रदेश सरकार बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button