नैनीताल

Honeymoon मनाने आये थे नैनीताल, फिर माल रोड में घूमते हुए ऐसा क्या हुआ कि बुलानी पड़ी पुलिस

नैनीताल: हनीमून मनाने के लिए कपल नैनीताल पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि उनके इस पूरे ट्रिप का मजा ही किरकिरा हो गया। कपल आए तो एक साथ थे लेकिन गए अलग-अलग। मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा।

हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे नवदंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

महिला ने पुलिस को बुलाया

कहासुनी विवाद में बदलने पर युवक अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़कर चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।

पुलिस ने भेजा महिला को घर

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ घूमने नैनीताल पहुंची थी। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया।

 

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button