चम्पावत

आज से शुरू होगी दून-टनकपुर वाल्वो सेवा, 1392 रुपये प्रति यात्री होगा किराया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून से टनकपुर के बीच सुपर डीलक्स वाल्वो बस सेवा का संचालन करने की तैयारी कर ली है।

शुक्रवार को टनकपुर बस अड्डे से बस को हरी झंडी दिखाकर दून के लिए रवाना किया जाएगा। वर्तमान में दून से दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, कटरा व हल्द्वानी के लिए कुल 31 वाल्वो बसें संचालित हो रही हैं। अब यह 32वीं सेवा होगी।

परिवहन निगम की ओर से गुरुवार को वाल्वो बस को देहरादून से टनकपुर के लिए रवाना कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह बस देहरादून-हरिद्वार-धामपुर होते हुए टनकपुर के लिए संचालित होगी। यह बस देहरादून आइएसबीटी से सुबह आठ बजे चलेगी, जबकि टनकपुर से इसके संचालन का समय शुक्रवार को इसके उद्घाटन के बाद निर्धारित होगा।

देहरादून से टनकपुर का किराया 1392 रुपये रखा गया है। अभी तक परिवहन निगम इस मार्ग पर केवल साधारण बस सेवा संचालित कर रहा है। टनकपुर की जनता ने मुख्यमंत्री से देहरादून के लिए सुपर डीलक्स बस सेवा शुरू करने की मांग की थी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button