क्राइम

Vedio: रुड़की में आधी रात फैक्ट्री में धमाका, फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस और प्रशासन को नहीं दी सूचना

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में आधी रात के समय धमाका होने से 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दिए बगैर श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मुजफ्फरनगर पुलिस के सूचना देने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।

 

 

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है। जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

 

वहीं,धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुज्जफरनगर पुलिस तक पहुंची।

इसके बाद मुज्जफरनगर पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलौर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के बाद सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह फैक्ट्री पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि मुज्जफरनगर कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button