उत्तराखंडदेहरादून

तीज क्वीन बनीं सुमित्रा खत्री, सरिका नेगी फर्स्ट और दीपिका रतूड़ी सेकंड रनर-अप

देहरादून: तीज के पारंपरिक उत्सव, महिला सशक्तीकरण और प्रतिभा के भव्य संगम के रूप में ‘तीज सेलिब्रेशन-2026’ में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और खूबसूरती का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने ग्रैंड रॉयल रैंप वॉक, टैलेंट राउंड, चिट डांस और सवाल-जवाब राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी राउंड में प्रतिभागियों के प्रदर्शन और निर्णायकों के निर्णय के आधार पर सुमित्रा खत्री को तीज क्वीन-2026 चुना गया।

वहीं, सरिका नेगी को फर्स्ट रनरअप और दीपिका रतूड़ी को सैकेंड रनरअप चुना गया। विजेताओं को क्राउन पहनाते ही पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में खास हमारे आसपास की फाउंडर डा. बीना शर्मा, अक्षरा एजुकेशनल सोसायटी की निर्देशक रजनी गुसाईं, वरिष्ठ पत्रकार और अभिनेत्री इन्द्राणी पांधी आदि मौजूद रहीं।

निर्णायक मंडलों में मिस उत्तराखंड-2025 रिदम शर्मा, कनिका कपूर शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तीज उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना रहा। आयोजन ने पारंपरिक संस्कृति के साथ आधुनिक महिला सशक्तीकरण का सुंदर संदेश दिया।

इस मौके पर हर्षल फाउंडेशन की डा. रमा गोयल, आर्य समाज की अध्यक्ष इंदुबाला, सुषमा शर्मा, शिवशक्ति ट्रस्ट की पूनम आनंद, मनीषा अग्निहोत्री, रेखी गुरु, मेघा अग्रवाल, मनप्रीत, वंदना सिंह, विजया पुरोहित, सुनीता तनेजा और मधु सेमवाल मौजूद रहीं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button