
देहरादून: मातृत्व के प्रेम, त्याग और स्नेह को सम्मान देने के लिए द पाली किड्स स्कूल में मदर्स डे को रेट्रो थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में माताओं ने संगीत, गेम्स और रैंप वाक के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाई।

देहराखास स्थित स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माताएं पुराने दौर की खूबसूरती और फैशन को जीवंत करती नजर आईं। महिलाएं रेट्रो स्टाइल आउटफिट और एलिगेंट रेट्रो साड़ियों में कार्यक्रम में पहुंची।

स्कूल की प्रधानाचार्य हर्षिता तिवारी ने बताया कि यह आयोजन माताओं को सम्मान देने और परिवारों के साथ यादगार पल साझा करने के उद्देश्य से किया गया है। आयोजन को लेकर बच्चों और माताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस मौके पर मनीषा अरोड़ा, स्वाति अरोड़ा, वंदना, स्मृति डोबाल, ललिता, उषा, अंजली रावत मौजूद रहे।



