उत्तराखंड कॉर्नर

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर उत्तराखंड के तीन पर्वतारोहियों ने फहराया तिरंगा

देहरादून : उत्तराखंड के तीन पर्वतारोहियों ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराया है। माउंट एल्ब्रस दक्षिण-पश्चिमी रूस में यूरोप का सबसे ऊँचा पर्वत है। इसकी ऊँचाई 5,642 मीटर है। 19 अगस्त सुबह 6:25 बजे उन्होंने माउंट एल्ब्रस का अपना यह अभियान पूरा किया। उनका यह अभियान विश्व की सात सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने अंतर्गत शामिल है।

माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा लहराने वालों में पर्वतारोही उत्तरकाशी जिले की मुखवा गांव निवासी देवयानी सेमवाल, भटवाड़ी के प्रवीन राणा और टिहरी गढ़वाल के रोहित भट्ट शामिल रहे। देवयानी सेमवाल के अनुसार, इस अभियान में से भारत से वह तीन लोग शामिल रहे।

प्रवीन राणा वर्ष 2022 में माउंट एवरेस्ट और फरवरी 2023 में माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया चुके हैं। वह वर्तमान में बेंगलुरु में छात्रों को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

 

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button