क्राइमहरिद्वार

बाघ के शव के साथ दरिंदगी, दोनों पैर काटे; खाल और दांत निकालने की थी साजिश

हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट में वन्यजीव तस्करी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सर्चिंग अभियान के दौरान करीब दो वर्षीय नर बाघ का शव बरामद हुआ, जिसके दोनों पैर कटे मिले। आशंका है कि तस्कर बाघ की खाल और दांत निकालकर उन्हें बेचने की तैयारी में थे। वन विभाग ने एक वन गुर्जर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

हरिद्वार: हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट क्षेत्र में वन विभाग की टीम को सर्चिंग अभियान के दौरान करीब दो वर्षीय नर बाघ का शव बरामद हुआ। बाघ की हालत देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। उसके दोनों पैर कटे हुए थे, जिससे वन्यजीव तस्करी की आशंका गहरा गई है।

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित बाघ की खाल और दांत निकालने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे फरार आरोपित की तलाश में टीम लगातार जंगल और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है।

घटना के बाद वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में रोष है। अधिकारियों के अनुसार बाघ के शव का एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और वन्यजीव तस्करी से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button