क्राइम

Murder: उत्तर प्रदेश पुलिस में मुरादाबाद के डीएसपी की पत्नी की हत्या, बेटे ने ही उतारा मौत के घाट

देहरादून: डालनवाला थाना क्षेत्र में उप्र पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या। सीओ के बेटे ने ही अपनी मां को सब्बल से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित को  गिरफ्तार किया। यह डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी की भागीरथी एनक्लेव की घटना है।

यहां पर उप्र पुलिस के सीओ मलखान सिंह का मकान है। सिंह वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात हैं। इनदिनों वह यहां आए हुए हैं, पर घर पर नहीं थे। दोपहर उन्होंने पत्नी बबीता को फोन किया तो फोन नहीं उठा। पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए। इसके बाद मलखान सिंह खुद घर पर आ गए।

उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य ने भी हाथ की नाश काटी हुई थी। मलखान सिंह को समझते देर न लगी कि उनके बेटे ने ही हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आदित्य कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था, जिसका इलाज भी चल रहा है। घटना के बाद आरोपित ने अपने हाथ की नस भी काटी है, जिसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है।

सीओ का दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है, वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। बताया रहा है कि मलखान सिंह 2007 तक देहरादून में तैनात थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश चले गए थे।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button