उत्तराखंड

Weather Update: आज भी बिगड़ेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हिमपात

देहरादूनः उत्तराखंड में पहाड़ों में आज भी वर्षा और हिमपात का दौर जारी रह सकता है। जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। अत्यधिक बर्फबारी के कारण गंगोत्री और बदरीनाथ हाइवे बंद है। जबकि चीन सीमा से जोड़ने वाला लिपुलेख मार्ग भी पिछले तीन दिन से बंद है।

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मार्च में औसतन इतनी बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के चलते इतनी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चार मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button